• Wed. Oct 29th, 2025

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत

ByVijay Singhal

Sep 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के अभिनन्दन समारोह का आयोजन रविवार को जिला पार्टी कार्यालय पुष्पांजलि उपवन पर हुआ। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
मथुरा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वह रविवार को लखनऊ से मथुरा आये जहाँ फरह स्थित दीनदयाल धाम पहुंचकर दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वह महोवन टोल प्लाजा पहुंचे जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ढोल नागाड़ो और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। वहां से वह वाहनों के बड़े काफिले के साथ निकले जहाँ रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। वहां से टाउनशिप, भूतेश्वर, कृष्णा नगर, मंडी चौराहा होते हुए जिला कार्यालय पहुंचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन समारोह में उनका भव्य स्वागत किया। जिला पार्टी कार्यालय पर अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित एक लोकतांत्रिक पार्टी है कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह भाजपा में ही सम्भव है कि बूथ स्तर से काम करने वाला कार्यकर्ता अपने मेहनत, संघर्ष, निष्ठा से भाजपा का जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है, जिसका उदाहरण है कि एक सामान्य से कार्यकर्ता के रूप में संघ का काम शुरू करने वाले घनश्याम लोधी आज महानगर अध्यक्ष हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसा दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा महानगर में एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष एवं महापौर विनोद अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिये आभार जताया और नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। अभिनन्दन कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, महानगर प्रभारी अनिल चौधरी, वरिष्ठ नेता चेतनस्वरुप पाराशर, मुकेश खंडेलवाल, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, पूर्व विधायक करिंदा सिंह, महानगर महामंत्री राजवीर सिंह, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, अवधेश उपाध्याय, चंद्रपाल कुंतल, वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ लोधी, राजेश गुप्ता, चिंताहरण चतुर्वेदी, संजय शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी,  दीपांकर भाटिया, राहुल रजावत, यशराज चतुर्वेदी, पूजा चौधरी, विजय शर्मा, लवांशु वर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, कुंजबिहारी भारद्वाज, अनुराग चतुर्वेदी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.