• Fri. Nov 6th, 2026

बड़े मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर प्रवेश पर लगा बैन

Byvijay.singhal1233

Sep 17, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित पागल बाबा मंदिर में भी अब अमर्यादित कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने प्रवेश और निकास द्वार के बाहर इस सूचना के बैनर लगाए हैं। पागल बाबा मंदिर के प्रबंधक बलदेव चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिरों में लोग उल्टे-सीधे कपड़े पहनकर आते हैं। जबकि मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर ही आना चाहिए। ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छोटे कपड़े, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी फटी जींस, फ्राक आदि पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इससे पहले वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा था। इसी तरह बेलवन के लक्ष्मी जी के मंदिर के साथ ही बरसाना के राधारानी मंदिर में भी अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब किसी मंदिर प्रशासन ने ऐसे कपड़े पहनकर परिसर में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है। कुछ महीने पहले बदायूं जिले की बिरुआ बड़ी मंदिर प्रशासन ने ड्रेस कोड लागू किया था। यहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर मंदिर के अंदर जींस, टी-शर्ट, नाइट सूट और फटी जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.