• Mon. Feb 9th, 2026

चौमुंहा क्षेत्र में सडक उखाड कर भूल गया लोक निर्माण विभाग

ByVijay Singhal

Sep 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । चौमुहां क्षेत्र में हाईवे से पसौली होती हुई शेरगढ़ तक गई सड़क पिछले छह माहीने से उखड़ी पड़ी है, इस उखड़ी सड़क से ग्रामीणों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कस्बा के सहारे थोड़ी सी सड़क मरम्मत कराकर अब पल्ला झाड़ दिया गया है, ग्रामीणों ने अतिशीघ्र सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है ।
ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण कर पुनः बनाने के लिए उखाड़ी गई थी, पिछले छह माह से सड़क उखड़ी पड़ी है, सत्यपाल ने कहा कि विभाग ने गांव के पास मात्र 200 मीटर की सड़क मरम्मत कर कार्य बंद कर दिया है, उखड़ी सड़क से उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान है, बाबू सिंह ने कहा कि इस मार्ग से लोग पसौली, अहुरी, सेही, परखम इत्यादि गांव के लिए जाते हैं, लोग उखड़ी सड़क से जाने के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं, जरा सी बरसात होने पर पूरे मार्ग पर कीचड़ हो जाती है, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क चौड़ी कर जल्द बनवाने की मांग की है, घनश्याम सिंह, हेमंत शर्मा, लाखन सिंह, राजकुमार, कालू पहलवान, लाजपत ने जल्द सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.