हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदी दिवस के अवसर पर मथुरा रिफाइनरी में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। गुरुवार से शुरू हुआ यह पखवाड़ा 29 सितंबर तक चलेगा। हिंदी पखवाड़े की शुरुआत रिफाइनरी निदेशक अजय कुमार तिवारी ने की। इस अवसर पर रिफाइनरी निदेशक ने सभी से ज्यादा से ज्यादा हिंदी में काम करने की अपील की। मथुरा रिफाइनरी में 14 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2023 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार तिवारी कार्यकारी निदेशक व हिन्दी प्रमुख ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में वी. सुरेश, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी), वी के आनंद महा प्रबन्धक प्रभारी (वित्त), अन्य महा प्रबंधक, मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के सभापति मुकेश शर्मा , महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव रविन्द्र यादव, डॉ मनोज कुमार रे, उप महाप्रबंधक (एमएस, एल एंड डी) सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए डॉ मनोज कुमार रे ने कार्यालयों में कामकाज के दौरान सरल हिंदी के प्रयोग करने पर बल दिया। हिन्दी दिवस के अवसर पर रिफाइनरी निदेशक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई व हिंदी पखवाड़ा विशेषांक का विमोचन किया। हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि हिन्दी ह्रदय की भाषा है और हम सभी को इसके प्रचार और प्रसार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने चाहिए। उन्होने कहा कि आप सभी अपना ज्यादा से ज्यादा कामकाज हिंदी में करें, अपने रोजमर्रा में टिप्पणी, मसौदे, पत्राचार और प्रपत्र जैसे कार्यो को मूल रुप से हिंदी में करें। अजय कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यालय में कम्प्यूटर पर यूनिकोड फॉन्ट ‘मंगल’ उपलब्ध है एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हिंदी अनुभाग से प्रशिक्षण प्राप्त करके कम्प्यूटर पर अधिक से अधिक हिंदी पत्राचार को बढ़ावा दें। अजय कुमार तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महाप्रबंधकों, अधिकारियों व कर्मचारियों से यह आग्रह किया कि वह अपने कार्यालयी कामकाज में राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें जिससे भारत सरकार के राजभाषा विभाग की ओर से तय किए गए लक्ष्यों के अनुरुप हिंदी का प्रचार प्रसार में अधिक से अधिक प्रगति लाई जा सकें। हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत मथुरा रिफाइनरी द्वारा रिफाइनरी कर्मियों, ग्रहणियों, स्कूली बच्चों व सी आई एस एफ के जवानों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
