• Tue. Feb 10th, 2026

वृंदावन में पुलिस की गोली से वाहन चोर घायल,,इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती

ByVijay Singhal

Sep 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में पुलिस की शातिर वाहन चोर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वाहन चोर पर उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान में भी मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार की देर रात वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय सिंह और SOG टीम को सूचना मिली कि शातिर वाहन चोर मनीष पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी पलसौ थाना गोवर्धन वृंदावन में चोरी की गई स्कूटी को बेचने के लिए आया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाश मनीष ने परिक्रमा मार्ग में स्कूटी से भागने का प्रयास किया। स्कूटी से भाग रहे मनीष को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके बाद वह कुंभ मेला क्षेत्र में देवरहा बाबा घाट के समीप पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें मनीष पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुआ मनीष स्कूटी से गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर वाहन चोर मनीष अंतरराज्यीय चोर हैं। इस पर उत्तर प्रदेश के अलग अलग थानों में 19 मुकदमे और राजस्थान में 3 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के पास से चोरी की स्कूटी, 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। वृंदावन पुलिस को इसकी वाहन चोरी के एक मामले में तलाश थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.