• Tue. Feb 10th, 2026

युवक की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

ByVijay Singhal

Sep 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टाउनशिप के समीप बरारी के पास अस्पताल में  पेट दर्द की शिकायत पर एक निजी हास्पिटल में भर्ती मरीज की दो घंटे बाद मौत हो गई। उत्तेजित लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। आक्रोशित लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बबूरी गांव निवासी निजाम खान (35) पुत्र सुल्तान खान को सुबह पेट दर्द की शिकायत होने पर भाहई रोड बरारी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी तबीयत खराब होने लगी। डॉक्टर ने जांच की, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे परिजन और अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा। शीशे आदि तोड़ दिए। रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट मृतक के भाई सम्मी खान ने दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.