• Tue. Feb 10th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में सेंध; 70 CCTV, 117 गार्डों के बीच चोर कर रहे अपना काम

ByVijay Singhal

Sep 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में चोर सेंध लगा रहे हैं। मंदिर के अंदर सीसीटीवी कैमरे और निजी सुरक्षा गार्ड की निगरानी और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में मोबाइल और पर्स चोरी हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन मंदिर के अंदर और बाहर सक्रीय चोरों को लेकर बेखबर है। देश-विदेश से आस्था लेकर हर दिन हजारों श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। भीड़ फायदा उठाकर मोबाइल चोर और जेबकतरों के गिरोह हाथ साफ कर रहे हैं। अगस्त माह में श्रद्धालुओं 81 मोबाइल और पर्स चोरी हुए जबकि इस माह 8 सितंबर तक 62 मोबाइल और पर्स चोरी हो चुके हैं। यानी प्रतिदिन सात से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी हो रहे हैं। इनमें ब्रांडेड और महंगे मोबाइल भी हैं।
बांके बिहारी मंदिर के अंदर और बाहर 70 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसका कंट्रोल रूम मंदिर के प्रथम तल पर है। मंदिर के कर्मचारी मंदिर के पट खुलने से लेकर बंद होने तक प्रत्येक गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए चप्पे-चप्पे पर लगभग 117 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात है। मंदिर के सभी द्वारों, प्रवेश और निकास मार्गों पर पुलिसबल तैनात है। तीन स्तरीय फुल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं की जेबें साफ हो रही हैं और मोबाइल चोरी हो रहे हैं। यह हाल तब है जब बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन द्वारा हर पल श्रद्धालुओं को जेबकटों और मोबाइल चोरों से सावधान किया जा रहा है। श्रद्धालु चोरी की शिकायत बांकेबिहारी मंदिर के शिकायत रजिस्टर में दर्ज कर चले जाते हैं। सीओ सदर प्रवीण मलिक का कहना है कि बांकेबिहारी मंदिर और उसके आसपास मोबाइल चोरों और जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए चार लोगों का गुंडा दमन दल लगाया है। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.