• Tue. Feb 10th, 2026

पलवल में पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार,दहेज न मिलने पर लगाई फांसी; जेठ-जेठानी, ससुर-देवर फरार

ByVijay Singhal

Sep 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के पलवल में दहेज न मिलने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक दिन बाद ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में जेठ, जेठानी, देव व ससुर फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि जिला जिला मथुरा (यूपी) के फालेन गांव निवासी वासुदेव ने दी शिकायत में कहा है कि 22 फरवरी 2023 को उसने अपनी बेटी राधिका की शादी रायदासका गांव के रहने वाले राकेश पुत्र जीवनलाल के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही राधिका का पति राकेश, जेठ देवेंद्र, जेठानी सोनम, देवर मोनू व ससुर जीवनलाल दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।

पति ने फोन कर कहा- बेटी का मुंह देखना है तो आ जाओ
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसके बाद 11 सितंबर को उनके पास राधिका के ससुर जीवनलाल का फोन आया कि राकेश, सोनम व राधिका का झगड़ा हो रहा है। उसके करीब 20 मिनट बाद ही राकेश का फोन आया कि अपनी लड़की का मुंह देखना है तो रायदासका आ जाओ। फोन सुनने के तुरंत बाद पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर रायदासका गांव के लिए चल दिया।

ससुराल पहुंचने पर बताया फांसी लगाकर की आत्महत्या
रायदसाका में राकेश ने बताया कि राधिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसकी बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फांसी लगाकर मार दिया है। इस संबंध में मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। सदर थाना पुलिस ने रायदासका गांव निवासी आरोपी पति राकेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य की तलाश में टीम जुटी हुई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.