हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत की पुलिस और एसओजी टीम ने बाबूगढ़ गांव के पास कच्चे रास्ते से 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार किए। इनके पास से पुलिस ने 1 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी छैल बिहारी और ग्यासी ने पुलिस को बताया कि वह लोग सेही गांव के रहने वाले लांगुरिया उर्फ भूपी प्रधान से गांजा खरीदते हैं और उसे छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेच देते हैं।
