• Sun. Nov 8th, 2026

भक्ति धाम में दिव्यांग सहायता उपकरणों का वितरण 22 सितम्बर को

Byvijay.singhal1233

Sep 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन। में रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का छठवाँ स्थापना दिवस समारोह 22 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के. एल. बंसल, सचिव संदीप कुमार सिंघला एवं कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने बताया है कि इस समारोह के अंतर्गत कल्याणम् करोति के सचिव सुनील शर्मा के सहयोग से दिव्यांग बालक-बालिकाओं को बैसाखी, वॉकर, व्हीलचेयर आदि उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि इस आयोजन में दूरदराज के अनेक प्रख्यात
संत,धर्माचार्य,प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.