• Wed. Feb 11th, 2026

कोसीकलां में खाटू श्याम जी के जागरण में फैला करंट, 1 किशोर की हुई मौत

ByVijay Singhal

Sep 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां कस्बे में खाटू श्याम जी के जागरण के दौरान हादसा हो गया। यहां लगाई गई रैलिंग में करंट फैलने से 12 से ज्यादा लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जागरण बंद करा कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाबा खाटू श्याम जी का जागरण चल रहा था इसी दौरान रात करीब 2 बजे वहां अफरा तफरी मच गई। जागरण में भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई रेलिंग में करंट फैल गया। जिसकी वजह से उसके पास बैठे 12 से ज्यादा लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका लगते ही रेलिंग के समीप पहुंचे लोग उससे दूर भागे। रेलिंग में आए करंट की चपेट में आने से ज्यादातर लोग तो सकुशल बच गए। लेकिन सैनी मोहल्ले का रहने वाला एक किशोर भोलू पुत्र लक्ष्मी नारायण उम्र 14 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया। परिजन चीख पुकार करने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही कोसी थाना पुलिस मंडी परिसर पहुंची। जहां उन्होंने घायलों की जानकारी लेने के साथ ही मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जागरण में 500 से ज्यादा लोग उस समय मौजूद थे जब यह हादसा हुआ। हादसे के समय मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.