• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आतमहत्या प्रयास

ByVijay Singhal

Sep 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आतमहत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को पता चला तो चीख पुकार करने लगे। परिजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा गांव का है। गांव मनीष मंगलवार की दोपहर में घर पर था। पिता ने उसे कामकाज को लेकर फटकार लगा दी। इससे वह क्षुब्ध हो गया और अपने कमरे में चला गया। कमरे का गेट बंद कर उसने विषाक्त खा लिया। कुछ देर बाद उल्टी होने लगीं। इस पर परिवार वालों ने उसे गेट तोड़कर बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। मनीष के पिता ने बताया कि काम के लिए कहने पर बेटे से कहासुनी हुई थी। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार परिवार या अन्य किसी ने पुलिस को इस संबंध में सूचना नहीं दी है। इधर, सदर क्षेत्र में एक महिला ने भी विषाक्त खा लिया। बच्चों में कहासुनी के बाद परिवारिक कलह के चलते उसने यह कदम उठा लिया। परिवार वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.