हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हजरत निजामुद्दीन और झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक से मथुरा जंक्शन पर रेलों का संचालन गड़बड़ा गया है। ढाई दर्जन ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक घंटों देरी से चल रहीं हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग स्टेशन से लौटकर गंतव्यों तक जाने के लिए बसों का सहारा ले रहे हैं। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण मथुरा से गुजरने वाली महाकौशल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस और पातालकोट छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। ये तीनों ट्रेनें दो अक्तूबर तक नहीं आएंगी। इनके अलावा अनेक ट्रेन देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को अप ट्रैक की उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे और सचखंड तीन घंटे देरी से मथुरा पहुंची, जबकि दिल्ली की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में मथुरा पहुंचने में तीन घंटे का विलंब हुआ। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर वाशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण पॉवर तथा ट्रैफिक ब्लाॅक लिया हुआ है। इस कारण यहां से गुजरने वाली 28 ट्रेनों का संचालन निरस्त और मार्ग परिवर्तित किया गया था। यह व्यवस्था 28-29 सितंबर तक रहेगी। इससे लोगों को स्टेशन पहुंचकर वापस लौटना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में रिजर्वेशन निरस्त हो रहे हैं। मंगलवार को ही मथुरा जंक्शन पर काउंटर के माध्यम से 205 रिजर्वेशन निरस्त हुए और रेलवे को 129855 रुपये वापस करने पड़े। झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण ठप कुछ ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इनमें गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन का संचालन शुरू हो गया है। गाड़ी संख्या 12824 निजामुद्दीन -दुर्ग भी मंगलवार से फिर संचालित होने लगी। गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर – बिलासपुर, गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति -निजामुद्दीन, गाड़ी संख्या 12156 निजामुद्दीन-रानी कमलापति का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
