• Wed. Feb 11th, 2026

वृंदावन में होगी युवा धर्म संसद, जुटेंगे एक हजार युवा

ByVijay Singhal

Sep 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सेवाज्ञ संस्थानम् और जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में 16 व 17 सितंबर को युवा धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से एक हजार शिक्षित युवा हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व 13 से 15 सितंबर तक चित्रकला प्रतियोगिता की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों के 60 प्रसिद्ध चित्रकार कला का प्रदर्शन करेंगे। वृंदावन। सेवाज्ञ संस्थानम् और जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में 16 व 17 सितंबर को युवा धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से एक हजार शिक्षित युवा हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व 13 से 15 सितंबर तक चित्रकला प्रतियोगिता की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों के 60 प्रसिद्ध चित्रकार कला का प्रदर्शन करेंगे। युवा धर्म संसद में ये शिरकत करेंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल, हनुमत निवास अयोध्या के पीठाधीश्वर मिथिलेशनंद शरण महाराज, राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आरके तिवारी, केंद्र सरकार के पूर्व सचिव राजीव गुप्ता, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, आईएफएस मोनिका मोहता, वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव, कथा वाचक अतुलकृष्ण भारद्वाज, धर्माचार्य अच्युत लाल भट्ट, श्रीवत्स गोस्वामी, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर वागीश शुक्ला, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मीनाक्षी जोशी, इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय, राजश्री, कला विद यतींद्र मिश्रा आदि।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.