• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में नेशनल हाईवे पर हादसा में बाइक सवार महिला,पुरुष की मौत, 2 बच्चे हुए घायल

ByVijay Singhal

Sep 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बाइक से जा रहे महिला,पुरुष और दो बच्चों में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और पुरुष की मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना कोसीकलां क्षेत्र में आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर कोटवन बॉर्डर के समीप एक ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद ट्रक का पहिया महिला और पुरुष के ऊपर से निकल गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जैंत क्षेत्र के राल गांव निवासी 18 वर्षीय मनीष सैनी पुत्र हरिश्चंद सैनी राजस्थान के डीग क्षेत्र के घाघवाड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय बहन विमलेश पत्नी विष्णु को छोड़ने के लिए उसके घर जा रहा था। मनीष के साथ बाइक पर उसकी बहन के दो बच्चे भी मौजूद थे। यह लोग जैसे ही नवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के बाहर एन एच 19 पर ट्रक ने टक्कर मार दी।पुलिस ने मृतकों को पोस्टमॉर्ट
भिजवाया। महादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल 2 वर्षीय और 3 वर्षीय बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना कोसीकलां प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। जहां भाई बहन के शव देखकर वह बिलख बिलख का रोने लगे। परिजन उस मनहूस पल को कोसने लगे जब दोनों भाई बहन बच्चों के साथ बाइक से निकले थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.