• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा

ByVijay Singhal

Sep 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है और प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में आज सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई आंगनवाडी केंद्र पर की जाती है ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिला और उनके परिवार के सदस्यों को इस बात के लिए जागरूक करना है कि यदि गर्भवती महिला का अभी से ही पर्याप्त ध्यान ,पौष्टिक खानपान ,टीकाकरण एवं समुचित जॉच/दवाओं का पूरा ध्यान रखा जाए तो पैदा होने वाला बच्चा स्वास्थ् और कुपोषण से मुक्त रहेगा ।जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिस्रा ने इसी क्रम में बाल विकास परियोजना मथुरा ग्रामीण के आंगनबाड़ी केंद्र जिखनगॉव में 8 महिलाओं क्रमशः पार्वती,कृष्णा,पूजा, कविता, ज्योति,रेखा
,Sudh और करिश्मा की गोद भराई की ।उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं को गर्भावस्था में सभी आवश्यक जाँचें कराने ,पर्याप्त पौष्टिक आहार लेने ,पर्याप्त समय तक आराम करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दी जाने वाली आयरन और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन और उस से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी । उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने और उस से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी ।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने केंद्र पर चिन्हित 2 लाल श्रेणी के बच्चों क्रमशः प्रिंस और डॉली की माताओं को कुपोषण के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए दोनों बच्चों को प्रतिदिन केला और दूध देने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  को धन राशि देते हुए निर्देशित किया कि प्रतिदिन बच्चों को केंद्र पर बुलाकर उन्हें प्रति दिन दो केले और एक गिलास दूध दें जिससे एक माह में बच्चों को वज़न में वृद्धि कर उन्हें सुपोषित की श्रेणी में लाया जा सके ।उन्होंने वहाँ उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कक्ष में महिलाओं और बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत सीलिंग फ़ैन लगाने का निर्देश भी दिया ।सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के अभिलेख चेक किया और केंद्र पर पर्याप्त साफ़ सफ़ाई रखने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर केंद्र की कार्यकर्ता    भावना,इन्द्रा,मीना और मिथलेश ,सहायिका- भगवती,प्रेमवती,अंजना ,आशा बहू सुपरवाइज़र श्रीमती रेणु रानी एवं कुसुम लता दीक्षित तथा ग्रामीण महिलाएँ ,किशोरी और बच्चे उपस्थित रहे। जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज इसी प्रकार गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को गर्भावस्था में महिला का पर्याप्त ध्यान रखे जाने और पोषक आहार लेने के लिए जागरूक किया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.