• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के ह्रदय स्थल होली गेट पर पुलिस ने व्यापारियों से 8 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का दिया आश्वासन

ByVijay Singhal

Sep 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मंगलवार को व्यापारियों और पुलिस के साथ अग्रवाल धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। होली गेट व्यावसाई समिति के पदाधिकारियों ने विकास बाजार पर नो एंट्री के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाकर होली गेट के समक्ष लगाने की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह इच्छा अधिकारियों से संपर्क कर जल्द ही व्यापारियों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा। ऑपरेशन दृष्टि के तहत उत्तर प्रदेश में इन दिनों तिराहा चौराहा को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा के नजरिए से प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवाने के लिए कहा। इसके अलावा होली गेट पर भी हाई क्वालिटी के कैमरे जल्द लगाने की बात कही। सुरक्षा की दृष्टि से चलाए गए ऑपरेशन दृष्टि के बारे में सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरों को क्यों लगाना जरूरी है, इसके बारे में बताया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वारदात होने पर अपराधी की पहचान करने में सीसीटीवी कैमरों से बहुत मदद मिलती है जिससे वारदात का जल्द से जल्द खुलासा हो जाता है। उन्होंने कहा कि कैमरे की गुणवत्ता अच्छी हो। होली गेट पर 8 कैमरे लगाने की व्यापारियों ने अपनी तरफ से सहमति दे दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.