• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम, कृष्ण भगवान की मनाई गई छटी

ByVijay Singhal

Sep 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा, व्रन्दावन में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के 6 दिन बाद छठी उत्सव मनाया गया। मथुरा वृंदावन के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए गए। वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया और फिर उनको 56 भोग अर्पित किए गए। भगवान कृष्ण के छठी उत्सव की शुरुआत मंगलवार को मंगला आरती के साथ शुरू हुई। यहां सबसे पहले भगवान की आरती के पश्चात उनका पंचामृत अभिषेक किया गया। 51 किलो दूध,दही,घी, शहद और पंचामृत से वैदिक मन्त्रोच्चार के मध्य भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को आकर्षक पोशाक धारण कराई गई। सप्त देवालयों में से एक राधा दामोदर मंदिर में भगवान को नवीन पोशाक धारण कराने के साथ भक्ति भाव से श्रृंगार किया गया। परंपरागत तरीके से भगवान का श्रंगार करने के बाद महा आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय भजनों की धुन से गुंजायमान हो उठा। भगवान कृष्ण की छठी उत्सव में अभिषेक, श्रृंगार और आरती के पश्चात उनको छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस दौरान मंदिर के पुजारियों में भक्तों को उत्सव की खुशी में खिलौने,मिठाई,वर्तन,रुपए,वस्त्र आदि लुटाए और कहा नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। उपहार लुटाने के बाद भक्तों के पंचामृत और प्रसाद वितरित किया। इसके बाद बृज के पद गायन और लोक गीतों के साथ मंदिर की परिक्रमा दी गई। राधा दामोदर मंदिर में 4 परिक्रमा देने का महत्व है। इसीलिए भक्तों ने यहां हरिनाम संकीर्तन करते हुए 4 परिक्रमा दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.