• Sun. Nov 8th, 2026

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की महिला इकाई द्वारा धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव

Byvijay.singhal1233

Sep 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा की इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन महिला विंग महानगर अध्यक्ष माधुरी अग्रवाल की अध्यक्षता में धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया ।कान्हा जी के समक्ष प्रदेश महामंत्री डॉ मंजू गुप्ता जी आगरा ने जिला अध्यक्ष मीरा मित्तल ,महानगर अध्यक्ष माधुरी अग्रवाल व सभी संरक्षिका बहनों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलन कर,  हमारे लाडले कान्हा जी को चांदी के झूले में झूला झुलाया। कार्यक्रम में माधुरी अग्रवाल ने मंच संचालन की शुरुआत कर आगे की व्यवस्था सीमा अग्रवाल, एकता बंसल,नम्रता गुप्ता  , तथा दीपाली जिंदल व्यवस्थापिका बहनों को सौंपी। पायल तथा शुची ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मथुरा में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन  महिला विंग के 5 वर्ष पूरे होने पर जिला अध्यक्ष मीरा मित्तल जी ने 5 वर्ष में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा एलईडी स्क्रीन पर झलकियां दिखाई। कार्यक्रम में पधारे वैश्य फेडरेशन के जिला अध्यक्ष तथा कोसी कला से निर्वाचित अध्यक्ष श्री धर्मवीर जी अग्रवाल तथा महामंत्री सचिन अग्रवाल जी कार्यक्रम को देखकर मंत्र मुग्ध हो गए,तथा भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में देवकी विवाह, कंस वध के लिए आकाशवाणी तथा महारास विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कंस स्वरूप रागनी, देवकी- वासुदेव बने सोनम तथा पायल ने खूब तालियां बटोरी ।यशोदा स्वरूप रीता अग्रवाल व नंद बाबा शालू अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी बृजवासियों को बधाई बांटी। कार्यक्रम में महामंत्री संध्या, अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अनीता खंडेलवाल ,नविता अग्रवाल ,विनीता खण्डेलवाल, मोहिनी बंसल, कविता अग्रवाल ,संरक्षिका सुधावाला गुप्ता, सरोज गुप्ता, रेनू अग्रवाल, रजनी तायल, मीरा अग्रवाल ,आशा अग्रवाल (कृष्णा नगर ),कल्पना अग्रवाल, पिंकी बंसल, मिथिलेश बंसल ,अनुराधा मित्तल, नीलम अग्रवाल ममता बिंदल, मीना अग्रवाल, आदि बहिनें उपस्थित हुई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.