• Sun. Nov 8th, 2026

उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची टीम में मथुरा के अंश द्विवेदी का चयन

Byvijay.singhal1233

Sep 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग में सेमीफाइनल में पहुंची मेरठ मेवरिक्स की टीम में मथुरा के वृंदावन निवासी ऑल राउंडर और ऑफ बॉलर अंश द्विवेदी का चयन हुआ है। अंश जिस मेरठ मेवरिक्स टीम में शामिल हुए हैं उस टीम के कप्तान भारतीय टीम के सदस्य रहे व आईपीएल में खेल चुके अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह हैं। मथुरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चावला ने बताया है कि यूपी लीग आईपीएल की तर्ज पर कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जा रही है। वृंदावन के अंश द्विवेदी का यूपी टी-20 लीग में चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। अंश द्विवेदी वृंदावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा के पौत्र एवं भाजपा नेता योगेश द्विवेदी के पुत्र है। अंश लंबे समय से यूपी के लिए मथुरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के साथ खेल रहे हैं। अंश द्विवेदी विशेषज्ञों की देखरेख में नोएडा एकेडमी में प्रैक्टिस करते हैं। यूपी टी-20 कानपुर लीग में भारतीय खिलाड़ी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह के अलावा आईपीएल एवं रणजी के अनुभवी खिलाड़ी के साथ अंश द्विवेदी मेरठ मेवरिक्स टीम में चयन हुआ है। इन सभी के साथ अंश द्विवेदी का चयन मथुरा जिले के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल के लिए प्रेरित करेगा। अंश द्विवेदी मथुरा यूपी से अंडर-14 अंडर-17 अंडर-19 भी खेल चुके हैं। इसके अलावा यूपी अंडर-19 कैंप के साथ साथ अंडर-25 कैंप व सैयाद मुस्ताक अली ट्रायल मैच खेलने वाली टीम में मैच भी खेल चुके हैं।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.