• Fri. Feb 13th, 2026

जी-20 के बारे में कैडेट्स को किया गया जागरूक

ByVijay Singhal

Sep 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कमान-अधिकारी कर्नल रजत पांडे के निर्देशन में लगभग 300 कैडेट्स 11 यूपी बटालियन एनसीसी को जी-20 के बारे में विस्तार से बताया गया। कमान-अधिकारी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता एवं मेजबानी करने का सौभाग्य भारत को मिला है। इसमें 20 देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकट और विकास के मुद्दों पर विचार विमर्श करने पर रचनात्मक एवं सकारात्मक परिणाम निकलेगा। जी-20 के सदस्यों में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण-कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी-अरब, दक्षिण-अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड-किंगडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ हैं। कर्नल एसबीएस यादव ने बताया कि भारत ने जलवायु परिवर्तन, ऋण ढांचे में सुधार और एक महत्वपूर्ण विषय क्रिप्टोकरेंसी पर कानून को जी-20 के एजेंडा में शामिल किया है। मीडिया प्रभारी कैप्टन अतुल शर्मा ने बताया कि भारत में हो रहे आयोजन को “वसुदेव – कुटुंबकम्” थीम दी गई है। इसका अर्थ है- पूरा विश्व एक परिवार। इस अवसर पर मेजर रमेश कुमार सोलंकी, कैप्टन नूतन कुमार, कैप्टन पीके कौशिक, लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक, सेकंड ऑफिसर राजकुमार, सेकंड ऑफिसर हुकम सिंह, सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह, सूबेदार रोहित रायका, हवलदार कश्मीरा सिंह, हवलदार जय सिंह, हवलदार गोकुल सूर्यवंशी आदि का सहयोग रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.