• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में गांजा तस्कर से मुठभेड़:5 किलोमीटर पीछा करने के बाद चलाई गोली

ByVijay Singhal

Sep 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शनिवार देर रात गांजा तस्कर की पुलिस से मुठभेड़ से हो गई। उसने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। इसके बाद भागने लगा। पुलिस ने उसका 5 किलोमीटर तक पीछा किया। पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार, आरोपी का नाम श्याम सुंदर उर्फ नैन है। जब पुलिस हाईवे से मथुरा की तरफ जा रही थी, तब ही बाइक से निकल रहा था। पुलिस ने उसे रोका, तो भागने लगा। इसके बाद पीछा करके उसे पकड़ा है। आरोपी 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। ये घटना जैंत क्षेत्र की है। गांजा तस्कर श्याम सुंदर उर्फ नैन को भागता देख पुलिस ने उसका पीछा किया। श्याम सुंदर कोटा गांव के नजदीक स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में घुस गया। जहां पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगने से घायल हुए श्याम सुंदर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि श्याम सुंदर उर्फ नैन पर मथुरा के विभिन्न थाना में आधा दर्जन मुकदमे हैं। इसके पास से सवा किलो गांजा,तमंचा,5 कारतूस के अलावा एक दिल्ली से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.