• Sat. Feb 14th, 2026

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान आज, तैयारी पूरी

ByVijay Singhal

Sep 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, मंत्री पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में रविवार को सराय शाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए वेदप्रकाश गोयल उर्फ वेदी अगरारिया, अजय गोयंका एवं मंत्री पद पर मनीष कादौनिया, विकास जैन मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन आचार्य ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा जोकि शाम 4 बजे तक चलेगा। मतपत्र पर निशान के स्थान पर दोनों प्रत्याशियों के नाम अंकित किए गए हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर समर्थन दिए जाने का आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.