हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 के आउटर पर एलएलबी डिग्री धारक एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वशित्व शर्मा 26 वर्षीय निवासी धौली प्याऊ ने एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसका पंजीकरण अभी नहीं हो पाया था। वह घर से वह धौली प्याऊ इलाके में निर्माणाधीन अपने होटल को देखने गया था, लेकिन न तो होटल पहुंचा और न वापस घर। देर रात तक परिवार वालों ने तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसी बीच किसी युवक की सूचना पर जीआरपी ने जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात के आउटर पर ट्रेन से कटा शव बरामद किया था। इसकी जानकारी पर आस-पड़ोस के लोग स्टेशन पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त वशित्व शर्मा के रूप में की। उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर विकास सक्सेना के अनुसार परिवार वालों ने आत्महत्या किस कारण की है, इस संबंध में अभी कुछ नहीं बताया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
