• Sat. Feb 14th, 2026

शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में दो महिलाएं सहित 100 युवाओं ने किया रक्त का दान

ByVijay Singhal

Sep 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
झज्जर। जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धरौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965  भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद  होने वाले लांस नायक  हवा सिंह लांबा धारौली  के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर और सिविल हॉस्पिटल झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में  आयोजित रक्तदान शिविर में दूसरों को जिंदगी देने के लिए दो महिलाएं सहित 100  युवाओं ने  रक्तदान किया l सिविल हॉस्पिटल, झज्जर से डॉ आंचल, नर्सिंग ऑफिसर ममता, सुमन, अशोक और रेड क्रॉस सोसाइटी से दीपक कुमार की टीम मोजूद रही I
भाकली  गांव जिला रेवाड़ी के दंपति माननीय मास्टर श्री  सतीश यादव जी और उनकी धर्मपत्नी  श्रीमती मुनेश देवी जी ने  रक्तदान किया l  जिला रेवाड़ी के सुधराना गांव की लक्ष्मी सिंह जी ने भी रक्तदान किया I शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि 12 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी माननीय श्री सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस  ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने किया। 12 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी माननीय मास्टर श्री अशोक कुमार ढोरिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी और 34 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी नितेश भौरिया , प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए रक्तदानियों की होंसला अफजाही की l
12 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी माननीय मास्टर श्री हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी ने रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता की I
19 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में कार्यकरत  वैज्ञानिक सतपाल लाम्बा धारौली निवासी,  रक्तदानी मंजीत अम्बोली, प्रो. श्री हँस बैग्स हाउस, कोसली, रक्तदानी मास्टर श्री हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी, रक्तदानी सोनू धारौली प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर कोसली, झाडोदा निवासी जिला रेवाड़ी के रक्तदानी दीपक सोलंकी, कोसली गांव के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो. विक्रम यादव, रक्तदानी श्री कृष्ण ठेकेदार गिरधरपुर, रक्तदानी मास्टर श्री रोहित यादव कोसली आदि की तरफ से रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा I रक्तदानी मंजीत अम्बोली जी,  श्री हँस बैग्स हाउस, कोसली ने पहले 50 रक्तदाताओं को एक -एक इंडोर प्लांट क्रोटन निशुल्क भेंट स्वरूप किया I
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.