• Mon. Jul 6th, 2026

लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत में 10671 वादों का निस्तारण

ByVijay Singhal

Sep 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 08.09.2023 को लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री आशीष गर्ग की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, मथुरा, तहसील छाता न्यायालय व ग्राम न्यायालय मांट में किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीरू शर्मा सहित समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें। आज दिनांक 08.09.2023 को आयोजित विशेष लोक अदालत में 12077 लघु आपराधिक वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 10671 वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्तानुसार दिनांक 06.09.2023 से 08.09.2023 तक प्रतिदिन लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालतों का आयोजन करते हुए कुल 25843 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.