• Mon. Jul 6th, 2026

ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के हुए दर्शन:चांदी के कमल पर भगवान का हुआ अभिषेक

ByVijay Singhal

Sep 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर 12 बजते ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हो गया। जन्म के साथ ही मथुरा के मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे। पूरा शहर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…से गूंज उठा। 500 किलो गुलाब के फूल और इत्र की बारिश की गई। भगवान कृष्ण के चल विग्रह को चांदी से बने कमल पुष्प के सिंहासन पर विराजमान कर उनका अभिषेक किया गया। साथ ही 500 किलो गुलाब के फूल और इत्र की बारिश की गई। श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, मैनेजिंग ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने भगवा का 251 किलो पंचामृत से अभिषेक किया।अभिषेक के बाद श्री कृष्ण को नवरत्न कंठा, स्वर्ण निर्मित बांसुरी, कंगन के साथ ही जरी से बना गोटा मुकुट ब्रज रत्न पहनाया गया। पंजीरी, मेवा पाग का भोग लगाया गया। 5 लाख से ज्यादा भक्त मथुरा में जन्माष्टमी मनाने पहुंचे हैं। वहीं बांके बिहारी में 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। मंदिर जाने वाली कुछ गली की सील कर दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.