• Wed. Nov 4th, 2026

इलाज के अभाव में मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र में चार मंजिल से गिरकर घायल युवक की इलाज के अभाव में मौत के मामले को डीएम ने संज्ञान लिया है। डीएम के आदेश के बाद सीएमओ ने जांच कमेटी का गठन कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इधर, जांच टीम ने मृतक के परिवार और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की है। जिलाधिकारी पुलकित खरे के आदेश पर सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने दो सदस्यीय जां कमेटी गठित की। जिसमें डॉ. मुनीष पौरुष और डॉ. चित्रेश को रखा गया है। जिलाधिकारी के आदेश के तुरंत बाद टीम के सदस्य अन्य अधिकारियों के साथ काशीराम कॉलोनी कालोनी में पहुंचे और जानकारी ली। विदित है कि राकेश पुत्र जमुनादास निवासी काशीराम नगर कॉलोनी की बृहस्पतिवार की रात को चौथी मंजिल से नीचे गिर गया था। कॉलोनी वासियों उसे पहले स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। दिमाग में खून जमने के कारण से मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल भर्ती कराया था , जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। इधर, परिवार के लोगों के द्वारा 25 हजार रुपए न देने पर उपचार न करने का आरोप लगाते हुए मथुरा न्यूरो हॉस्पीटल को जिम्मेदार बताया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम के आदेश पर गठित जांच टीम ने पहले परिवार से जानकारी ली, इसके बाद जांच कमेटी ने मथुरा न्यूरो हॉस्पीटल में जाकर स्वामी मनोज से भी जानकारी एकत्रित की। जांच अधिकारी डॉ. मुनीष पौरुष ने बताया कि जांच में 25 हजार रुपए लेकर इलाज न करने के परिवार के आरोप सिद्ध नहीं हो सके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने राकेश को भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति के कारण बचाया नहीं जा सका। मथुरा न्यूरो हॉस्पीटल के मालिक मनोज और कर्मचारियों के बयान लेकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.