• Sun. Jul 5th, 2026

डीएम संभाला चार्ज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सकुशल संपन्न कराना चुनौती

ByVijay Singhal

Sep 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुरादाबाद से तबादला कर मथुरा में शासन द्वारा डीएम के तौर पर तैनात किए शैलेंद्र कुमार सिंह सोमवार को चार्ज संभाला इनके सामने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सकुशल संपन्न कराना चुनौती होगी। एकाएक सभी व्यवस्थाओं को समझना और सुव्यवस्थित ढंग से उनका पालन कराना चुनौती रहेगा।शैलेंद्र कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर 15 वर्ष पहले मथुरा में रहे थे। वह इस जिले से पूर्व से परिचित हैं। मगर, 15 साल में कई व्यवस्थाओं में बदलाव होने के साथ ही शहर का विस्तार हो गया है। जन्माष्टमी आयोजन भी साल दर साल भव्य होता जा रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु बढ़ते जाते हैं। इस बार छह से दस सितंबर के बीच करीब 80 लाख श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। ऐसे में शैलेंद्र सिंह के सामने ट्रैफिक, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, कानून व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहराव, मिलावटखोरी से पार पाना बड़ी चुनौती होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.