• Sun. Jul 5th, 2026

दुकानों के आगे नालियों पर ढकने के लिए लगे फोल्डिंग कवर नहीं तोड़े जाएंगे, विनोद अग्रवाल महापौर

ByVijay Singhal

Sep 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन्माष्टमी पर एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत भंडारो की परमिशन दिलाने की व्यवस्था हेतु प्रयास किए जाएंगे ।
उक्त आश्वासन श्री विनोद अग्रवाल महापौर नगर निगम मथुरा वृंदावन ने नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शिष्टमंडल को दी ।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रजिस्टर्ड मथुरा का एक शिष्टमंडल नगर अध्यक्ष श्री रमेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में महापौर नगर निगम मथुरा वृंदावन श्री विनोद अग्रवाल से मिला तथा उन्हें व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया ।
नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने हाल ही में प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से चलाए गए अतिक्रमण अभियान, जिसमें दुकानों के आगे नालियों पर लगे फोल्डिंग कवरों को भी तोड़ दिया गया था, की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि यदि प्रशासन चाहता है कि उन्हें हटा लिया जाए तो पहले उन्हें नालियों को ढकने की व्यवस्था करनी होगी । जिस पर श्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि आगे से नालियों पर लगे फोल्डिंग कवरों को नहीं हटाया जाएगा नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल ने विगत बोर्ड द्वारा नगर निगम की संपत्तियों में नामांतरण हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की थी जिसके  अंतर्गत कुछ व्यापारियों द्वाराआवेदन कर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क भी ड्राफ्ट द्वारा जमा कर दिया गया था किंतु अभी तक उन दुकानों का नामांतरण नहीं हुआ है, इस ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए उन सभी आवेदकों के नामांतरण यथाशीघ्र पूरे किए जाने की मांग की संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री तथा कोषाध्यक्ष मीना लाल अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर लगने वाले भंडारों की परमिशन एक ही टेबल से दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि परमिशन के लिए संस्थाओं को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाना पड़ता है । उन्होंने अनुरोध किया कि निगम कार्यालय से एक ही स्थान से अनुमति प्रदान की जानी चाहिए । नगर संगठन मंत्री हेमेंद्र गर्ग एवं श्री भगवान चतुर्वेदी ने मंडी रामदास चौक बाजार डोरी बाजार क्षेत्र में तिपहिया वाहनों की रिक्शा द्वारा किए जाने वाले जाम की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए अनुरोध किया कि प्रशासन के साथ वार्ता कर इस पर तत्काल लगाम लगाए जाने की आवश्यकता है। महापौर श्री विनोद अग्रवाल ने आश्वासन दिया आगे से नालियों पर लगे फोल्डिंग कवरों को नहीं हटाया जाएगा उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह प्रशासन से वार्ता कर जन्माष्टमी पर्व पर भंडारों को दिए जाने वाले परमिशन को एक ही स्थान से निर्गत किए जाने की व्यवस्था तथा दी ग्रेट से द्वारकाधीश मंदिर तक की रिक्शा द्वारा जाम की समस्या उत्पन्न किए जाने की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए उसके समाधान का प्रयास करेंगे । उन्होंने नामांतरण प्रक्रिया को भी यथाशीघ्र पूरे कराए जाने का आश्वासन भी शिष्टमंडल को दिया । शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई वार्ता में उपरोक्त के अतिरिक्त उपाध्यक्ष गुरमुख दास, मंत्री प्रेम शंकर अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.