हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रजभूमि मथुरा के वृंदावन स्थित भागवत आश्रम पर रोपस्किपिंग व सकय मार्शल आर्ट खेलो को ब्रजभूमि में लोकप्रिय बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि अरविंद चित्तोडिया जिला महासचिव,सकय मार्शल आर्ट संघ ,एवं रोपस्किपिंग संघ मथुरा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ गिरीश गुप्ता संस्थापक रेस्पेक्ट ऐज इंटरनेशनल , व जीवनधारा फाउंडेशन के संस्थापक सुशील गौतम वैष्णव रहे।
इस मौके अरविंद चित्तोडिया ने बताया की सकय मार्शल आर्ट एक सेल्फ डिफेंस खेल है। जो लड़कियों , महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता है रक्षा की दृष्टि से। आज ये खेल भारत सरकार से मान्य है। वही खेलो इंडिया खेलो , नेशनल गेम्स गोआ , स्कूल खेलो , यूनिवर्सिटी खेलो में सम्मिलित है । वही रोपस्किपिंग खेल एक ऐसा खेल है जो कि हर घर घर में बच्चे आपको खेलते हुए मिल जाएंगे। ये खेल शारीरिक सरंचना के लिए अत्यंत उपयोगी है।ये खेल नवोदय विद्यालय समिति, विद्या भारती , सीबीएसई , स्कूल खेलो , यूनिवर्सिटी खेलो , और साथ ही उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्य है। जल्द ही दोनों खेल संघों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में कई विद्यालयो के निदेशक , कई वरिष्ठ संत , एवं कई शारीरिक शिक्षक ने ये निर्णय लिया कि जनपद में सकय मार्शल आर्ट व रोपस्किपिंग खेल का ट्रेनिंग सेमिनार व जिला प्रतियोगिता कराई जाएगी। आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रेमपाल सिंह , गुंजन शर्मा , अर्जुन सिंह , अनेक सिंह ,विनोद गौतम, गिरधर गौतम , एडवोकेट विपिन वर्मा, कृष्ण कुमार , रवि पराशर , आकाश सिंह , गणेश माहौर , महेश वर्मा , अभिषेक वर्मा , आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
