• Sun. Jul 5th, 2026

शराब के नशे में धुत सिपाही सुभाष नगर के नाले में गिरा

ByVijay Singhal

Sep 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के सिपाही पर अंगूर की बेटी का नशा इस कदर हावी हो गया कि वह अपनी सुधबुध खो बैठा और सुभाष नगर नाले में जा गिरा। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने उसे नाले से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शराब का इतना सेवन कर लिया कि वह अपने होश खो बैठा। गुरुद्वारे के सामने से गुजरने के दौरान वह किसी तरह सुभाष नगर नाले में गिर गया। पुलिसकर्मी को नाले में गिरा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह सफल नहीं हुए। अंत में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाहियों ने नाले में उतरकर अपने साथी को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.