हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उक्त लिपिक का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया था। इसका संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने यह कार्रवाई की है। डीआईओएस कार्यालय में कार्यरत मुकुट बिहारी लिपिक का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था, जिसमें वह रुपये लेकर अपनी जेब में रखते हुए और खुले पैसे वापस करते हुए दिख रहे है। आरोप है कि वह इन रुपयों को रिश्वत के रूप में ले रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने लिपिक मुकुट बिहारी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वह डायट मथुरा में संबद्ध रहेंगे। वहीं निलंबित लिपिक का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने उनसे खुले रुपये मांगे थे। जिसका वीडियो बनाकर उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
