• Sun. Jul 5th, 2026

कोसीकलां थाना में चेहल्लुम के त्यौहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

ByVijay Singhal

Sep 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन और पुलिस महकमे ने पूरी तरह कमर कस ली है, पुलिस द्वारा ना सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी चार्ट बनाया जा रहा है, बल्कि थाना में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया है, शुक्रवार की सायं एसडीएम श्वेता सिंह और सीओ गौरव त्रिपाठी ने थाना परिसर में शहर के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया । इस दौरान एसडीएम ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ भरे वातावरण में त्योहार मनाये, सीओ गौरव त्रिपाठी ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी, चेहल्लुम में निकलने वाले ताजिया के जुलूस को लेकर भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं, वहीं चेहल्लुम पर कोई नई परंपरा शुरू नही शुरू करने के निर्देश दिये, बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज जतिन पाल, शमशेर अली, तौफीक मेंबर, मौसिम, निजामुद्दीन उस्ताद, अशरफ अलम वाले, सोनू सिद्दीकी, तशलीम पेंटर, बसीम, छोटू आदि लोग मौजूद रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.