हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के मघेरा गांव में घर की दीवार से ट्रैक्टर टकराने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में पिता पुत्र घायल हो गए। जिसमें से पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मघेरा गांव में शुक्रवार को 24 वर्षीय तरुण गली से ट्रैक्टर ट्रॉली निकाल रहा था। इसी दौरान किसी कारण से उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली चचेरे भाई अशोक की दीवार से टकरा गई। इसी बात को लेकर तरुण और अशोक के बीच वाद विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के परिवार के लोग आ गए और झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े की जानकारी मिलते ही तरुण का परिवार और अशोक का परिवार आ गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस झगड़े में राजकुमार और तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में घायल हुए राजकुमार और तरुण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की मृत्यु हो गई। वहीं तरुण की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े की जानकारी ली। इसी बीच राजकुमार की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जहां उसने राजकुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
