हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मष्टमी पर देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कान्हा की नगरी में आएंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासनिक मशीनरी अभी से जुट गई है। जन्मोत्सव के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आए इसके लिए विद्युत निगम का ट्रांसमिशन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग के एसडीओ विपिन सिंघल ने बताया कि औरंगाबाद 132 केवी सब स्टेशन के 33 केवी मैन बस (फीडर को जोड़ने वाला स्थान) का कार्य पूरा हो चुका है। विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मर के रखरखाव का कार्य चल रहा है। रक्षाबंधन के बाद इस कार्य में तेजी आ जाएगी, ताकि जन्माष्टमी से पूर्व सभी काम पूरे किए जा सकें। उन्होंने बताया कि वैसे तो विद्युत लाइनों और ट्रांसफारमर के रखरखाव का कार्य चलता रहता है, लेकिन जन्माष्टमी पर पूरे देश से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। ऐसे में किसी कारण से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो श्रद्धालु मथुरा की खराब छवि लेकर लौटेंगे। ऐसा न हो इसके लिए जन्माष्टमी से पूर्व सभी कमियों को दूर कर लिया जाएगा।
विजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन विभाग ने कहा ट्रांसमिशन विभाग द्वारा ही सभी बिजलीघरों को सप्लाई दी जाती है। हमारे यहां से कोई कमी हो गई तो पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाएगी। इसलिए जन्माष्टमी पर निर्बाध आपूर्ति देने का सबसे अहम दायित्व हमारे ऊपर होता है। यही कारण है कि त्योहार से पहले ही सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
