हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन रोड को कदंब पथ के रूप में विकसित किए जाने की योजना के बाद अब डीएम ने मथुरा गोवर्धन रोड को हरा भरा बनाने की पहल की है। इस पहल का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। रोड हरा भरा और बृज भूमि के अनुकूल नजर आए इसके लिए यहां 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जायेंगे। पौधों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें ट्री गार्ड से कवर किया जायेगा। मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू की गई है। जिसमें वन विभाग व लोक निर्माण विभाग द्वारा नव निर्माण मथुरा से गोवर्धन रोड़ पर वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण को थीम बेस्ड रखा गया है। जिसमें गुल मोहर, कचनार, नीम, अर्जुन, कनेर, बोगन वेलिया आदि पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मंगलवार को मथुरा से गोवर्धन रोड़ के दोनों ओर गुलमोहर के पौधे लगाए। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन, उप जिलाधिकारी गोवर्धन दीपिका मेहर, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार वर्मा ने गुलमोहर सोसाइटी सतोहा पर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। मथुरा-गोवर्धन रोड जिसकी लंबाई लगभग 18 किलोमीटर है। इसका चौड़ी करण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मथुरा द्वारा किया गया है। इसके पश्चात मार्ग के दोनों तरफ तथा डिवाइडर पर हरीतिमा बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण हेतु उपलब्ध भूमि पर थीम बेस्ड वृक्षारोपण किया जा रहा है। मथुरा गोवर्धन रोड के दोनों और की पटरियों पर लगभग 3500 एवं डिवाइडर पर लगभग 7000 पौधों का रोपण किया जा रहा है। थीम बेस्ड वृक्षारोपण हेतु पटरियों पर मुख्यतः गुल मोहर तथा कचनार के पौधों का रोपण किया जा रहा है। उसर मृदा एवं जल भराव के क्षेत्र में नीम तथा अर्जुन के पौधों का रोपण होगा। डिवाइडर पर कनेर एवं बोगन वेलिया के पौधे लगाए जा रहे है। सभी पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड्स लगाए गए है। जो कि जन सहयोग से प्राप्त किए गए है। पौधा रोपण काम का शुभारंभ करने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ट्री गार्ड पर नंबर डाले जाएं। वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से पानी देने एवं सुरक्षित रखने हेतु रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी पुलकित खरे की इस मुहिम से मथुरा गोवर्धन रोड़ भविष्य में ग्रीन रोड़ के नाम से जाना जायेगा। उक्त पौधे रोड़ को सुन्दरता के साथ साथ श्रद्धालुओं हेतु छांव की व्यवस्था करेंगे। मथुरा वृंदावन रोड को हरा भरा बनाने से पहले मथुरा वृंदावन रोड पर कदंब के पौधे रोपे गए थे। मथुरा वृंदावन रोड पर मसानी से लेकर राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल तक 400 कदंब के पौधे रोपे गए थे। कदंब के पौधों को नुकसान न हो इसके लिए उन्हें ट्री गार्ड से कवर किया गया और इस रोड का नाम कदंब पथ दिया गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
