हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाए जा रहे मीट की बरामदगी की गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने सूचना के आधार पर पुलिस के साथ मिलकर आगरा से मथुरा लाए जा रहे मीट को बरामद किया। पुलिस ने 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम को मंगलवार को सूचना मिली कि आगरा से दो व्यक्ति अवैध रूप से मथुरा में मीट की सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी और थाना हाई वे के सामने आगरा की तरफ से आती एक लोडर गाड़ी को रोका जिसमें मीट बरामद हुआ। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और पुलिस ने लोडर गाड़ी में अवैध रूप से मीट लेकर आ रहे आगरा निवासी राकेश पुत्र शेर सिंह और राजेंद्र पुत्र मेघ सिंह से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह मथुरा में नाजिम की यहां सप्लाई देने आए थे। जिसके बाद नाजिम इसकी शहर में सप्लाई करता । इसके बाद पुलिस ने राकेश और राजेंद्र को हिरासत में ले लिया। राकेश और राजेंद्र से पुलिस ने 235 किलो मीट बरामद किया। पुलिस ने बरामद किए गए मीट को जांच के लिए लैब भेज दिया। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि संदेह है कि बरामद मीट बीफ का हो सकता है। लेकिन इसके अलावा मथुरा वृंदावन में मीट की बिक्री पूरी तरह बंद है इसके बावजूद यहां मीट की सप्लाई की जा रही है। छाया गौतम ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।बरामद मीट की रिपोर्ट आने के बाद पता चल जायेगा कि किसका मीट है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
