हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौजा गणेशरा स्थित चार बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां धीरज सैनी द्वारा अवैध कॉलोनी का विकास किया जा रहा था। राधा सिटी कॉलोनी के पीछे मौजा गणेशरा में चार बीघा भूमि पर धीरज सैनी द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। इसमें दो मकान, सड़क, चहारदीवारी और गेट का निर्माण किया गया। इसके विरुद्ध विकास प्राधिकरण द्वारा 25 जुलाई को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया।इसके अनुपालन में सोमवार काे अवैध कॉलोनी का गेट, सड़क तथा दो मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान थाना हाईवे पुलिस बल तथा विकास प्राधिकरण के अभियंता सर्वेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, अनिरुद्ध यादव मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
