हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की प्राधिकृत नियंत्रक को जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। माना जा रहा है कि जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से संबंधित सूचनाएं न देने पर डीआईओएस पर लगे जुर्माने के कारण यह नोटिस जारी हुआ है।
राज्य सूचना आयुक्त द्वारा हाल ही में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना आरटीआई के तहत चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से संबंधित सूचनाएं न देने पर लगा है। इसके बाद डीआईओएस ने कॉलेज में नियुक्त प्राधिकृत नियंत्रक अलका तिवारी को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 15 अगस्त को कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के आमंत्रण पत्र पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और मंत्री का नाम छपवाए गए हैं। जबकि कॉलेज की प्रबंध समिति विवादित होने के कारण अस्तित्व में नहीं है और विद्यालय संचालन हेतु प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त हैं। इसके बाद भी आमंत्रण पत्र में अध्यक्ष और मंत्री का नाम छपवाए जाने से विभागीय आदेशों की अवहेलना हुई है। नोटिस में तीन दिन का समय देते हुए प्राधिकृत नियंत्रक एवं प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे विभाग में चर्चा है कि जुर्माना लगने से नाराज होकर डीआईओएस ने यह नोटिस जारी किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
