• Sun. Jul 5th, 2026

एक दिन में दो बार किया मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का झूठा निस्तारण

ByVijay Singhal

Aug 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत निगम के अधिकारी दिन प्रतिदिन निरंकुश होते जा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण तब सामने आया जब उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का झूठा निस्तारण कर दिया। बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता संबंधित बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया तब 15 घंटे बाद उनकी बिजली चालू हो सकी। मसानी बिजलीघर क्षेत्र की गोविंद विहार कॉलोनी में पेयजल सप्लाई को ट्यूबवेल लगा है। बुधवार रात ट्यूबवेल को जा रही लाइन में खराबी आ गई। गोविंद विहार वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने इसकी शिकायत जन सुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर की, कुछ देर बाद ही विद्युत निगम के अधिकारियों ने शिकायत का झूठा निस्तारण कर दिया। इसके बाद पुनः पोर्टल पर शिकायत की गई। इसे भी अधिकारियों ने बिना समस्या के निस्तारण के ही झूठा निस्तारण कर दिया। इधर, ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी लोगों को लगी तो बृहस्पतिवार की रात बड़ी संख्या में मसानी बिजलीघर पहुंच गए। यहां उन्होंने शिकायत रजिस्टर मांगा तो कर्मचारी उपलब्ध नहीं करा सके। लोगों ने एसडीओ विकास शर्मा से शिकायत की तो उन्होंने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अंत में उन्होंने अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार वर्मा से शिकायत की। इसके बाद निगम के अधिकारी शिकायत निस्तारण के लिए दौड़े, लेकिन इस बीच पूरे 15 घंटे तक लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।शिकायकर्ताओं में सोसाइटी के अध्यक्ष सत्यनारायण, पूरन चंद, अमित वर्मा, विनोद गुप्ता, अशोक शर्मा, प्रभात शर्मा, नीरज अग्रवाल, मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मनोज कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता (शहरी) ने कहा केबल कॉलोनी वासियों को लानी थी, लेकिन वह बिजली निगम से केबल मांग रहे थे। इस कारण सप्लाई चालू करने में समय लगा, जब उपभोक्ताओं ने केबल लाकर दी तो सप्लाई चालू हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

25% LikesVS
75% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.