हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित राधा गोविंद कुटी में 8 दिवसीय श्री मद्भागवत का आयोजन किया जा रहा है। सावन मास के उपलक्ष्य में साधु संतों के सानिध्य में चल रही श्री मद्भागवत कथा में आध्यात्मिक प्रवचनों की अमृत वर्षा हो रही है। श्री मद्भागवत कथा सुनकर भक्त श्रद्धा में डूब गए। ब्रज भूमि जहां हर दिन कोई न कोई उत्सव आयोजित किया जाता रहता है। वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित राधा गोविंद कुटी आश्रम में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री मद्भागवत कथा के 5 वें दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। जिसमें भक्तों ने जमकर नृत्य किया और बधाई लुटाई। श्रावण मास के उपलक्ष्य में परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन राधा गोविंद कुटी में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें व्यास पीठ से आचार्य दामोदर शास्त्री भक्तो को कथामृत पान करा रहे है। कथा के पंचम दिवस पर नंदोत्सव का आयोजन किया गया। व्यासपीठ से भागवत प्रवक्ता महाराज दामोदर शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया भक्त भाव विभोर हो गए। इसके बाद जैसे ही भगवान कृष्ण की बधाई गायन हुआ भक्तों ने उपहार लुटाना शुरू कर दिया। झूमते नाचते मदमस्त भक्तों की टोली ठाकुर जी के प्रसाद पाने के लिए खासे लालायित नजर आई। इससे पूर्व महाराज ने भक्तों को कथा रसपान कराया। इस दौरान भक्तों ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन भी किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
