• Sun. Jul 5th, 2026

स्टेडियम गणेशरा में पंचम दिवस को जनपदीय जूनियर कबडडी वालक-बालिका टेनिस बाल क्रिकेट बालक खेल प्रतियोगितायें करायी गयी

ByVijay Singhal

Aug 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 25 अगस्त/ जिला क्रीडा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 25 अगस्त 2023 को प्रातः 10.00 बजे जिला खेल कार्यालय स्व० मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा में प्रतियोगिता के पंचम दिवस को जनपदीय जूनियर कबडडी वालक-बालिका टेनिस बाल क्रिकेट बालक खेल प्रतियोगितायें स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा पर आयोजित करायी गयी, खेले गये मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं।
जूनियर जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत हैं। टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता।
प्रथम सेमी फाइनल मैच*- चम्पा इण्टर कालेज बनाम मिलेनियम इण्टरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें 10 ओवर में 142 का टारगेट चम्पा ने तथा मिलेनियम ने 131 रन बनाये, जिसमें चम्पा अग्रवाल इण्टर कालेज 11 रन से विजेता हुई और फाइनल में प्रवेश किया।
द्वितीय सेमी फाइनल मैच। एम०जे०एस० सौख बनाम सुभाष इण्टर कालेज मध्य हुआ। एम०जे०एस ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। सुभाष इण्टर कालेज ने 07 ओवर में 41 में ऑल आउट हुई और एम.जी.एस ने 8 विकेट से मैच जीता और फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला चम्पा अग्रवाल इण्टर कालेज बनाम एम०जे०एस० सौख के बीच खेला जायेगा। निर्णायक अमित गौतम, राकेश साहू, डी0के0 सिंह, सर्वेश सौलंकी, राहुल शर्मा, गौतम। जूनियर जिला स्तरीय कबडडी बालक खेल प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत हैं।
जूनियर जिला स्तरीय कबडडी बालक प्रतियोगिता का द्वितीय सेमी फाइनल राष्ट्रीय इण्टर कालेज राया बनाम अंगूरीदेवी पब्लिक विद्यालय कोसी के मध्यम खेला गया, जिसमें अंगूरीदेवी विजेता रही । फाइनल किसान इण्टर कालेज बनाम अंगूरी देवी के मध्य खेला गया जिसमें अंगूरीदेव विजेता रही । निणायक सुनील श्रीवास्तव, अनूप कुमार, महावीर एवं शिवा राजपूत।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.