• Sun. Jul 5th, 2026

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर मामला में आपसी सहमति बनाने के लिए 27 अगस्त को महाधिवक्ता कैंप कार्यालय में सभी पक्षों की होगी बैठक

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इलाहाबाद हाई कोर्ट में मथुरा वृंदावन मंदिर मामले की सुनवाई मंगलवार को टल गई। प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और यमुना घाटों के सौंदर्यीकरण को लेकर दाखिल याचिकाओं की सुनवाई अब 4 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से होगी। इससे पूर्व आपसी सहमति बनाने के लिए 27 अगस्त को महाधिवक्ता कैंप कार्यालय में सभी पक्षों की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को मंदिर की भीड़ को नियंत्रित करने तथा घाटों के सुंदरीकरण मामले की शाम 5:00 बजे तक सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी पक्षों के वकीलों से कहा यह ऐसा मामला है कि इसमें मिल बैठकर आपस में इसका निदान किया जा सकता है। कोर्ट ने इस मामले को मध्यस्थता द्वारा हल किए जाने पर बल दिया। महाधिवक्ता कैंप कार्यालय में इसी मुद्दे पर सहमति के लिए सभी पक्षों की 27अगस्त को बैठक बुलाई गई है।जिसकी जानकारी कोर्ट में पेश की जायेगी।यह आदेश चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर व जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने अनंत शर्मा व अन्य और महन्त मधु मंगल दास की तरफ से दाखिल जनहित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए दिया। सरकार की तरफ से प्रदेश के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र तथा मुख्य स्थाई अधिवक्ता कुणाल रवि ने सरकार का पक्ष रखा। बांके बिहारी मंदिर की तरफ से कोर्ट में उपस्थित सेवायतों के अधिवक्ता ने कहा की मंदिर उनका है और मंदिर में मिलने वाला दान पर उनका हक है। सरकार इस पैसे को विकास के नाम पर उनसे नहीं ले सकती। बहरहाल, कोर्ट जनहित याचिकाओं पर आगामी 4 सितंबर को सुनवाई करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.