• Sun. Jul 5th, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर का नशामुक्त भारत सम्मान संकल्प समारोह भारी बारिश के बीच संपन्न

ByVijay Singhal

Aug 23, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। आज 23 अगस्त को वेटरनरी कॉलेज मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में स्वच्छ भारत नशा मुक्त भारत स्वस्थ भारत सम्मान एवं संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा किया गया जिसमे मुख्य अतिथि आवासन एवं शहरी का राज्य मंत्री भारत सरकार श्री कौशल किशोर जी उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर स्वयं लखनऊ से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पंहुचे। कार्यक्रम में पूरा हाल युवाओं महिलाओं और लोगों से खचाखच भरा रहा लोग सीढ़ियों पर बैठे रहे और हजारों लोग सभागार के बाहर खड़े रहे यह सभी लोग स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेने और स्वच्छ भारत एवं नशा मुक्त भारत की चार धाम 12 ज्योतिर्लिंग की लगभग 9700 किलोमीटर की पदयात्रा के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि में समापन के बाद श्री अनिल कुमार यादव जी का सम्मान करने के लिए खड़े रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी व अन्य अतिथि गणों द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई उसके बाद नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत चार धाम 12 ज्योतिर्लिंग की लगभग 9700 किलोमीटर की पदयात्रा की शॉर्ट वीडियो एवं स्वच्छ भारत अभियान की वीडियो एवं नशा मुक्त भारत के लिए गीत व अन्य वीडियो को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में चार धाम 12 ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा करने वाले अनिल कुमार पर्वतारोही का भव्य स्वागत किया गया एवं नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का की तरफ से एक लाख एक हजार का ड्राफ्ट पुरस्कार राशि के रूप में उन्हें भेंट किया गया। कार्यक्रम में सीतापुर के नैमिषारण्य से मथुरा तक पदयात्रा करने वाले चार पदयात्री शिवा शर्मा, अंकित शर्मा, संतोष कुमार, भास्कर भारती का भी भव्य स्वागत किया गया और सम्मान के रूप में इक्यावन सौ रुपए का ड्राफ्ट पुरस्कार में दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल कुमार पर्वतारोही ने गुजरात से शुरू करके कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में समापन की गई अपनी पदयात्रा के बारे में बताया और सभी से स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत बनाने में योगदान करने की अपील की। पर्वतारोही अनिल जी ने अपने पिता एवं गुरु के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर जी को गंगाजल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सभी पदयात्रियों का स्वागत किया और कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिन रात मेहनत करके सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए और भारत को विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने आगामी 25 वर्षों में 2047 तक पूरा खाका तैयार कर लिया है जिस पर हम मंत्रियों के साथ 5-5, 6-6 घंटा मंथन करते हैं, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नशा मुक्त भारत बनाने के लिए 272 जनपद चयनित कर नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की, माननीय गृहमंत्री से अमित शाह जी भी नशा मुक्त भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत बनाने के लिए कहा है, उन्होंने आगे कहा महात्मा गांधी जी ने हमेशा लोगों को स्वच्छ भारत बनाने का संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्‍मा गांधी जी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। हम सभी को इसका हिस्सा बनना है अपने आस पास पड़ोस साफ सफाई रखना है जैसे हम अपने घर को स्वच्छ और साफ रखते हैं वैसे ही हमें अपने घर के बाहर भी साफ सफाई रखनी है और भारत को स्वच्छ भारत बनाना है जब हमारा देश पूरी तरह स्वच्छ भारत होगा तो आधी बीमारियां ऐसे ही भाग जायेगी और स्वस्थ भारत होगा।

कौशल किशोर ने आगे कहा कि महात्मा गांधी जी ने ही आजादी के आंदोलन में 9 अगस्त 1942 को एक नारा दिया था “अंग्रेजो भारत छोड़ो” जिसके बाद पूरे भारत के लोगों ने ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा शुरू किया और अंग्रेजो की नाक में दम कर दिया और अंग्रेजों को भारत से भागने के लिए मजबूर कर दिया और 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजो से आजाद हो गया, कौशल किशोर ने आगे बताया कि अंग्रेजो से लड़ते हुए हमारे देश के क्रांतिकारियों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया, देश की आजादी में 9 लाख 32000 से ज्यादा स्वतंत्रता सेनानियो ने अपने जान की कुर्बानी दे दी और देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराया लेकिन नशा अंग्रेजो की गुलामी से ज्यादा खतरनाक है, आज हर साल कई लाख जानें केवल नशे की वजह से जाती हैं, नशे से देश को बचाने के लिए नशामुक्त भारत बनाने के लिए 15 अगस्त 2020 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 272 जनपद चयनित कर नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी भी लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में लाखों टन ड्रग्स चलाई जा चुकी है। आगे कौशल किशोर ने कहा हमें नशे से देश को बचाने के लिए किसी कुर्बानी की आवश्यकता नहीं बल्कि नशे की वजह से किसी की कुर्बानी न हो इसके लिए आपको नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ना है और लोगो को युवाओं को जागरूक कर उन्हें नशे से दूर रखना है। कौशल किशोर ने कहा कि नशे की लत बहुत बुरी होती है जिसको एक बार नशे की लत लगी तो वह उसकी मौत तक ही लेकर जाती है और सब कुछ बर्बाद कर देती है कौशल किशोर ने बताया कि उनके एक लड़के आकाश किशोर उर्फ जेबी को भी नशे की लत थी बहुत इलाज करने के बाद भी और नशा मुक्ति केंद्र में डलवाने के बाद भी वह उसकी नशे की लत को नहीं छुड़वा पाए जिसकी वजह से मात्र 28 वर्ष की उम्र में ही उनके लड़के की मौत हो गई, वह खुद सांसद और पत्नी विधायक होकर भी अपने लड़के को नशे से नहीं बचा पाए इसलिए उन्होंने तय किया कि वह अन्य किसी की भी जान नशे से न जाए इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे और नशा मुक्त भारत बनाएंगे। कौशल किशोर ने कहा हमें युवाओं को नशे की दुनिया में जाने से रोकता है जो नशा नहीं करता है वह नशा ना करें इसके लिए हमें जन जागरूकता अभियान चलाना है स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटर, हॉस्टल, सरकारी कार्यालय , प्राइवेट ऑफिस, मोहल्ले, गांव, शहर सभी जगह जा जाकर नशे के दुष्परिणाम बताना है और सभी को नशे से दूर रहने का और अपने जीवन नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प कराना है। कौशल किशोर ने कहा कि रक्षाबंधन में सभी बहने अपनी रक्षा के लिए अपने भाइयों से अपनी जिंदगी में नशा मुक्त रहने का संकल्प ले और सभी भाई राखी बंधवाने के साथ अपनी बहन को अपना जीवन नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दें। कौशल किशोर ने कहा कि स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत अभियान में हर भारतीय को जोड़ना है और आगे भी इसमें लगातार अन्य साथियों को भी जोड़ना है। कौशल किशोर ने अंत में कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाना है आत्मनिर्भर भारत बनाना है जिसके लिए हम सभी को मिलकर स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत बनाना है। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छ भारत बनाने, अपने जीवन में कभी भी नशा ना करने अपना परिवार नशा मुक्त परिवार बनाने और नशा मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प कराया।
बताते चलें कि कौशल किशोर जी पूरे देश भर में इसके लिए लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं उनके साथ तमाम नशा मुक्त सेनानी इस आंदोलन में जोड़कर जगह-जगह जाकर गांव में प्रभात फेरी निकालकर स्कूलों कालेजों आदि में जाकर कार्यक्रम करके लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं और अपना परिवार नशा मुक्ति परिवार अपना देश नशा मुक्त देश बनाने का संकल्प करा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी के नेतृत्व में विगत 9 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो का कार्यक्रम किया गया था जिसमे पूरे देश से कई हजार लोग युवा महिलाए, छात्र छात्राएं शामिल हुए थे उसी कार्यक्रम में सीतापुर के शिवा शर्मा, अंकित शर्मा, संतोष कुमार जो शराब के आदि थे और अपनी 5 बीघा जमीन बेचकर शराब पी गए, भास्कर भारती जो 15 बीघे जमीन बेचकर शराब पी गए इन सभी ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया और नशा मुक्त एवं स्वच्छ भारत का संकल्प लेकर 16 अगस्त को नैमिषारण्य से निकले और 400 किलोमीटर पैदल चलकर 23 अगस्त को मथुरा पहुंचे। इन सभी का भी कार्यक्रम में सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल जी, माननीय विधायक मोहनलालगंज अमरेश रावत जी, सांसद प्रतिनिधि मथुरा संजय गोविल जी, जिला पंचायत सदस्य शाहजहांपुर, रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सिंह जी, कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा जी, सिख समाज से अजीत सिंह छाबड़ा जी, आगरा से आए भोला जैन जी, नीरज अग्रवाल जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर जी, प्रभात किशोर जी, सांसद प्रतिनिधि मोहनलालगंज प्रवीण अवस्थी जी, जगदंबा त्रिपाठी जी, बीकेटी पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह गप्पू जी, जीएलए यूनिवर्सिटी के छात्र एवं छात्राएं, प्रधान मीडिया प्रभारी के के रघुवंशी जी, सुबोध रावत जी, अंकित जी, अंकुर जी, संजीव मिश्रा फंटन जी, राहुल राठौर जी, अमरेश रावत जी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा जी, सांसद प्रतिनिधि सिधौली अमित मोहन जी, शिक्षक प्रेरक संघ दुर्गेश सिंह जी, मथुरा के राल से प्रधान श्याम सैनी जी, बड़ौता प्रधान श्री कृष्ण वीर सिंह जी, मथुरा रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह जी, उपाध्यक्ष लाखन सिंह जी, भाजपा नेत्री सरोज सिंह जी, ज्योति जी, निहारिका सिंह जी, युक्ता पांडे जी, पिंकी सिंह जी, विनीता तिवारी जी, सोनू गॉड जी रोबिन सिंह जी अनुज तिवारी जी दीपक जी प्रभात यादव जी सिद्धार्थ पांडे उर्फ जी, शशांक श्रीवास्तव जी रिशु पांडे जी, मनीष श्रीवास्तव उर्फ लाला जी, प्रवीण तिवारी बाबा जी, रोशन मिश्रा जी, सूरज रावत जी, सतीश रावत जी, जगदंबा त्रिपाठी जी, शशांक जी, अक्षत जी, ज्ञानी जी, गोविंद रावत जी आदि हजारों लोग सभी धर्म और सभी समाज के सम्मिलित हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.