हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सभी को सहज दर्शन हो सके इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर सहमति बन गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबे विचार विमर्श के बाद ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर दर्शन की व्यवस्था पर सहमति बनी। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती के लाइव दर्शन पर भी दोनों पक्ष सहमत हो गए। हालांकि इन सभी बिंदुओं को पहले सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट में रखा जाएगा और इसके बाद वहीं से अंतिम मुहर लगेगी। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन संकरी गलियों और मंदिर परिसर की सीमित क्षमता के कारण किसी को सहज दर्शन नहीं हो पाते। बीती जन्माष्टमी को भीड़ के दबाव में दो लोगों की जान चली गई थी, लेकिन इस बार ऐसा न हो और सभी श्रद्धालु सहज और सुरक्षित दर्शन कर सके, इस उद्देश्य से मंदिर में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। एसडीएम सदर अजय जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने सेवायत गोस्वामियों के सामने तीन बिंदू रखे। पहला आम श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण से दर्शन की व्यवस्था, दूसरा वृंदावन के स्थानीय लोगों को पहचान पत्र दिखाकर बगैर रजिस्ट्रेशन के दर्शन और तीसरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के लाइव दर्शन की व्यवस्था। इन सभी बिंदुओं पर सेवायत गोस्वामियों ने एक स्वर में सहमति जताई है। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने स्थानीय भक्तों को बिना पंजीकरण दर्शन करवाने की व्यवस्था पर जोर दिया। इस पर सहमति बनी कि वृंदावन के लोगों को पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं होगी। उनका पहचान पत्र वृंदावन निवासी के रूप में होना आवश्यक है। आभास गोस्वामी, सोमनाथ गोस्वामी और श्रीवर्धन गोस्वामी ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण से दर्शन की व्यवस्था में सेवायत गोस्वामियों के यजमानों को दर्शन कराने में कठिनाई आएगी। इस पर प्रशासनिक अधिकारी और सेवायत गोस्वामीयों के बीच सहमति बनी कि प्रति गोस्वामी 20 यजमानों को एक दिन में दर्शन करा सकेगा। कहा कि जिस गोस्वामी की निज मंदिर में सेवा होगी वह सेवाधिकारी प्रतिदिन 200 यजमानों को दर्शन करा सकेगा, लेकिन इसके लिए सेवायत एवं सेवाधिकारी को भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। श्रद्धालुओं के पहचान पत्र पेश करने होंगे। इसके के बाद ही यजमानों को प्रवेश कार्ड के साथ मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। दिनेश गोस्वामी, ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि श्री़कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरती के दर्शन लाइव कराने की व्यवस्था पर सहमति बनी है। आठ मिनट की मंगला आरती के दर्शन मंदिर के बाहर जगह-जगह एलईडी लगाकर लाइव कराने और मंदिर के अन्दर आरती के समय सेवायत गोस्वामी और उनके परिवार के सदस्यों का प्रवेश दिया जाएगा। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ प्रबंधन एवं मंदिर का पीछे की ओर से विस्तारीकरण पर गोस्वामियों से सुझाव लिए हैं। सभी सुझावों को कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। बाद में कोर्ट के आदेशानुसा
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
