हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 23 अगस्त को वेटरनरी कॉलेज मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में स्वच्छ भारत नशा मुक्त भारत स्वस्थ भारत सम्मान एवं संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता आवासन एवं शहरी का राज्य मंत्री भारत सरकार श्री कौशल किशोर जी कर रहे हैं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री श्री एके शर्मा जी सम्मिलित होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मथुरा की माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी मथुरा के सभी सम्मानित विधायक गण माननीय महापौर जी को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद आजाद भारत में पहली बार माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और पूरे देश में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा देते हुए आज पूरा देश स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने में लगा हुआ है, इसी प्रकार 15 अगस्त 2020 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 272 जनपद चयनित कर नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर स्वच्छ भारत, नशा मुक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत एवं स्वस्थ भारत बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं एवं जनमानस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया जाना है। इसी क्रम में अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं भारतीय यात्री श्री अनिल कुमार जी नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग , 9700 किलोमीटर की पैदल यात्रा स्वच्छ एवं नशा मुक्त भारत यात्रा कर चुके है इन्होंने यात्रा का शुभारम्भ विगत 11 अप्रैल 2023 को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारका गुजरात से किया उसके बाद प्रतिदिन 55 से 60 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड, वेस्ट बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड से मथुरा पंहुचने वाले हैं और कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में इसका समापन करेंगे। स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत का संकल्प लेकर चार धाम 12 ज्योतिर्लिंग की 9700 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोही श्री अनिल कुमार यादव जी के सम्मान में 23 अगस्त को यह कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल रहे केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी स्वयं नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के माध्यम से अब तक करोड़ों युवाओं को नशा ना करने का संकल्प करा चुके हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर उर्फ जेबी की मृत्यु मात्र 28 वर्ष की उम्र में नशे की वजह से हो गई थी, कौशल किशोर जी स्वयं सांसद होकर एवं उनकी पत्नी श्रीमती जय देवी कौशल स्वयं विधायक होकर भी अपने लड़के को नशे से नहीं बचा पाए और विगत 19 अक्टूबर 2020 को मात्र 28 वर्ष की उम्र में उनके लड़के आकाश किशोर उर्फ जैबी की मृत्यु हो गई। उसके बाद ही केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर जी ने तय किया कि वह अपने लड़के को तो नहीं बचा पाए लेकिन अब अन्य किसी के लड़के भाई पिता वह परिवार के किसी भी सदस्य की मौत नशे से ना हो इसके लिए वह लोगों को जागरूक करेंगे और नई पीढ़ी जो अभी तक नशा नहीं करती है उसको नशे में जाने से रोकने का प्रयास करेंगे। कौशल किशोर जी पूरे देश भर में इसके लिए लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं उनके साथ तमाम नशा मुक्त सेनानी इस आंदोलन में जोड़कर जगह-जगह जाकर गांव में प्रभात फेरी निकालकर स्कूलों कालेजों आदि में जाकर कार्यक्रम करके लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं और अपना परिवार नशा मुक्ति परिवार अपना देश नशा मुक्त देश बनाने का संकल्प करा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी के नेतृत्व में विगत 9 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो का कार्यक्रम किया गया था जिसमे पूरे देश से कई हजार लोग युवा महिलाए शामिल हुए थे उसी कार्यक्रम में सीतापुर के शिवा शर्मा, अंकित शर्मा, संतोष कुमार जो शराब के आदि थे और अपनी 5 बीघा जमीन बेचकर शराब पी गए, भास्कर भारती जो 15 बीघे जमीन बेचकर शराब पी गए इन सभी ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया और नशा मुक्त एवं स्वच्छ भारत का संकल्प लेकर 16 अगस्त को नैमिषारण्य से निकले और 400 किलोमीटर पैदल चलकर 23 अगस्त को मथुरा पहुंचेंगे। इनका भी सम्मान और उत्साहवर्धन करने का कार्य किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 23 अगस्त 2023 को वेटरनरी कॉलेज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दोपहर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रस्तावित है जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी लगभग 150 चार पहिया वाहनों से मथुरा आकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं अन्य जनपदों व अन्य प्रदेशों से भी लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं इस भव्य कार्यक्रम के लिए मैं मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त महोदय एवं समस्त टीम का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हूं।
