हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
कलेक्ट्रेट पर जमकर बरसे किसान
मथुरा । किसानों की तमाम मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूंनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने स्थानीय टैंक चौराहे से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों को बेरिकेटिंग खड़ी करके रोकने की कोशिश की गई, परंतु भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता ने किसानों के साथ सभी बाधाओं को पार करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय को घेर लिया। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की एक न नहीं चली। किसानों ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने ही बरगद के पेड़ के नीचे ही धरने पर बैठ गए और जमकर बरसे। हजारों की भारी जाम और किसान नेताओं के हठ को देखते हुए प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा जनपद में अघोषित बिजली कटौती से लोग कराह उठे हैं, बिजली गुल होते ही एसडीओ जेई सियूजी नंबर तक को स्विच ऑफ कर लेते हैं। विद्युत चोरी और राजस्व वसूली के नाम पर किसानों, दुकानदारों का उत्पीड़न हो रहा है जिसे बंद किया जाए। सरकार ने सिंचाई के लिए एक अप्रैल से मुफ्त बिजली की घोषणा की थी, जो फाइलों में दबकर रह गई है। किसान असमंजस की स्थिति में हैं। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली के वादे को पूरा किया जाए। बेसहारा गौवंश, जंगली सुअरों ने किसानों का जीना मुश्किल कर दिया है, निराश्रित गौ वंश और जंगली सूअर किसानों की खून पसीने की कमाई को चट कर जाते हैं या पैरो से रौंद डालते हैं।किसानों पर हमलावर हो रहे हैं। से स्थायी निजात दिलाई जाए। मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की डेड लाइन के बाद भी सड़कों और खेतों में झुंड के झुंड निराश्रित गौ वंश घूम रहे हैं। नहर बंबा सूखे पड़े हैं, धान की फसल सूख रही है, नहर बंबा की सफाई जेसीबी की बजाय मजदूरों से कराई जाए। 10 वर्षों से भी अधिक समय से जर्जर बलदेव से कैलाश 25 किलो मीटर लंबे मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाए। बलदेव क्षेत्र के किसानों को यमुना एक्सप्रेस का कोई लाभ नहीं मिल सका है, क्षेत्र के विकास के लिए बलदेव पर कट बनवाया जाए। यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड़ को पक्का कराया जाए। जनपद में खारे पानी की गंभीर समस्या है, ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुभे सिंह डागर ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष सूर्यवशी, जिला अध्यक्ष अलीगढ़ सत्यवीर सिंह, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय शर्मा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, बिल्ला सिंह सिकरवार, कुंतभोज रावत, डॉ सतीश, डॉ राधेश्याम सिकरवार, प्रेम सिंह सिकरवार, अमर सिंह प्रधान, संजय शर्मा, रामकुमार, मोहन सिंह प्रधान, हरपाल सिंह परिहार, हरिओम परिहार, रणवीर सिंह भरंगर, जयपाल सिंह चौधरी, केदारी प्रधान, हीरा सिंह चौधरी, मनोज कुमार , पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, प्रताप सिंह प्रधान, गुड्डू सरपंच, रामकुमार, सेनापति कुंतल, भूरी सिंह प्रधान, वीरेंद्र सिंह सरपंच, सोनवीर सिंह तोमर, वेद प्रकाश, संजय सरपंच, भूरी सिंह प्रधान, इंद्रवीर पूनिया, डॉ रमेश सिकरवार, मेहताब सिंह, चौधरी प्रताप सिंह, प्रेमपाल सिंह पवार, भुल्ली उर्फ मानसिंह,ओमवीर मास्टर, रवि मोहम्मद, नरेंद्र उपाध्याय, टीटू गोयल, सोहन सिंह सिकरवार, भरोसन जाटव, योगेन्द्र प्रधान रावत, जयप्रकाश रावत, हरपाल सिंह परिहार, हरिओम परिहार, सोनवीर सिंह तोमर, वेद प्रकाश तोमर, संजय सरपंच, भूरी सिंह प्रधान,प्रेमपाल सिंह पवार, भुल्ली उर्फ मानसिंहओमवीर मास्टर, हेमंत यादव, रवि मोहम्मद, नरेंद्र उपाध्याय, टीटू गोयल, सोहन सिंह सिकरवार, , अशोक चौधरी, रघुवीर पहलवान, मेहताब सिंह, चौधरी प्रताप सिंह, प्रेमपाल सिंह पवार, चरण सिंह पवार, छत्रपाल सिकरवार, गणेश तोमर, उदयवीर सिंह तोमर, मुकेश चंद महेश प्रधान, लठ्ठन, रामभरोसी नवल सिंह प्रधान, धर्मेंद्र गौतम, रामवीर मंगाना आदि शांति ठाकुर, किन्ना चौधरी, धीरी सिंह, दिनेश गौतम, जयवीर सिंह प्रधान, रमेश प्रधान, गौरव तोमर, छीतर सिंह, रमेश आदि रहे।
7455095736
