हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मासूम नगर में डेंगू से बच्चों की मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन में खलबली है। सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया टीम ने मासूम नगर पहुंचकर कीटनाशक दवा का छिड़काव करया है। वहीं लोगों से जानकारी ली एकत्रित की है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मासूम नगर में छह माह और सात साल के दो बच्चों की डेंगू से मौत की जानकारी मिलने पर खलबली मच गई। बताया गया कि छोटे बच्चे की मौत निजी अस्पताल में दूसरे बच्चे की मौत आगरा के हॉस्पिटल में हुई। सीएमओ डॉ. एके वर्मा के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह डाक्टरों के साथ अन्य टीम के सदस्यों को लेकर मासूम नगर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने क्षेत्रीय लोगों से बात कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जलभराव एवं भारी गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है। मच्छरों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। दोपहर बाद सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने डॉ. रोहताश के साथ गांव का भ्रमण किया और मृतक के परिजन से बातचीत की। सीएमओ ने बताया कि गांव में बुखार का मरीज नहीं मिला। भ्रमण के दौरान टीम को जलभराव एवं गंदगी मिली है। मच्छरों के लार्वा समाप्त करने को कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया है। सीएमओ ने बताया डेंगू से किसी भी बच्चे की मृत्यु नहीं हुई है मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों से बातचीत की गई है हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
