• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में सीआरपीएफ ने मनाया वृक्षारोपण अभियान

ByVijay Singhal

Aug 18, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। 16 बटा० सी०आर०पी०एफ० जोकि श्रीकृष्ण जन्म भूमि व शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा हेतु तैनात हैं, ने राँची बांगर स्थित मुख्यालय और गणेशरा, डेयरीफार्म एवम वृन्दावन स्थित कम्पनी स्थानों पर दिनाँक 18 अगस्त 2023 को “पर्यावरण के लिए जीवलशैली” कार्यक्रम के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर श्री सुरेश कुमार (पी०एम०जी०), कमाण्डेन्ट 16 वीं वाहिनी सी०आर०पी०एफ० की अगुवाई में मुख्यालय 16 बटा0 सी0आर0पी0एफ0, राँची बांगर, मथुरा और गणेशरा, डेयरीफार्म एवम् वृन्दावन स्थित कम्पनी स्थानों में कुल 900 वृक्ष लगाये गए, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया। कमाण्डेन्ट 16 वीं वाहिनी द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी जीवन शैली पर्यावरण के अनुकूल बनायें एवम अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएँ ताकि ग्लोबल वार्मिंग एवम बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके। ताकि आने वाली पीढियां स्वच्छ वातावरण में साँस ले सकें।
इस अवसर पर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री दीपक कुमार ( द्वितीय कमान अधिकारी), श्री देवेन्द्र सक्सेना (उप कमा०), श्री राजेश कुमार राय (उप० कमा० ) व बल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.